इस ब्रांड की एड में साथ दिखेंगे अलिया - रणबीर!

इस ब्रांड की एड में साथ दिखेंगे अलिया - रणबीर!
By Vikas Tiwari

अलिया भट्ट और रणबीर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और खबरें ये भी सुनने में आ रही हैं की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं. फैन्स दोनों की एक साथ एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं और ऐसे में अलिया - रणबीर अब हमें जल्द ही एक साथ एक एड में नज़र आने वाले हैं.

जी, दोनों की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर दर्शक बेहद उत्सुक हैं मगर अयान मुख़र्जी की फिल्म को रिलीज़ होने में अभी काफी वक़्त बाकी है, ऐसे में फैन्स के लिए ये एड, राहत का काम करेगी. बात हो रही है मशहूर चिप्स ब्रांड 'लेज़' की जिसके एड कैम्पेन में अलिया - रणबीर साथ नज़र आने वाले हैं.

कुछ दिन पहेल दोनों की एड से एल छोटी सी क्लिप लीक हुई थी और अब अलिया ने ही ये बात फैन्स को सोशल मीडिया के ज़रिये बताई है -



'स्माइल देके देखो' नाम के इस कैम्पेन में आलिया और रणबीर एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं और जल्द ही ये पूरा एड कमर्शियल भी हमें टीवी पर देखने को मिलेगा.

बता दें रणबीर कपूर और अलिया भट्ट, अयान मुख़र्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ नज़र आएँगे. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अकिनेनी नागार्जुन, मौनी रॉय और स्पेशल अपीयरेंस में शाहरुख खान भी दिखेंगे. ब्रह्मास्त्र, अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load