देखिये 26/11 हमले पर बनी फिल्म, 'होटल मुंबई' का इंटेंस पोस्टर!

देखिये 26/11 हमले पर बनी फिल्म, 'होटल मुंबई' का इंटेंस पोस्टर!
By Vikas Tiwari

मुंबई पर 26 नवम्बर 2008 में हुए आतंकी हमले को कोई भी हिन्दुस्तानी नहीं भुला सकता है. इस दर्दनाक घटना पर कई फ़िल्में भी बन चुकी हैं जिनमे शामिल है हॉलीवुड फिल्म 'होटल मुंबई' जोकि जल्द ही भारत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया है.

26/11 हमले में मुंबई के मशहूर 'ताज पैलेस होटल' पर आतंकियों ने सबसे बड़ा हमला किया था और यह फिल्म, 'होटल मुंबई' उसी हमले को परदे पर दर्शाती नज़र आएगी. पोस्टर काफी इंटेंस है और 26/11 की दर्दनाक यादें ताज़ा करता नज़र आता है. देखिये -



बता दें की 'होटल मुंबई' का निर्देशन किया है अन्थोनी मारस ने जो की उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है. देव पटेल के साथ - साथ फिल्म में अनुपम खेर, आर्मी हैमर, नाजनीन बोनैदी, टिल्डा हर्वे, जेसन इसाक्स और नागेश भोंसले भी अहम् भूमिकाओं में दिखेंगे.

होटल मुंबई को भारत में चार भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा, हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु. फिल्म 22 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load