मरजावां: फ़िल्म 'जांबाज़' के गाने 'एक तो कम ज़िन्दगानी' के नए वर्जन में नोरा फतेही

मरजावां: फ़िल्म 'जांबाज़' के गाने 'एक तो कम ज़िन्दगानी' के नए वर्जन में नोरा फतेही
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से 70 और 80 के दशक के सुपरहिट गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड बन चुका है और इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाती नज़र आएगी मिलाप जावेरी की मरजावां, जी हाँ, फ़िल्म में एक पुराने सुपरहिट गाने को रीक्रिएट किया जाएगा जिसमे नोरा फतेही दिखेंगी.

खबर है कि फिरोज़ खान की सुपरहिट फिल्म 'जांबाज़' का गाना 'एक तो कम ज़िन्दगानी, प्यार दो प्यार लो', जो कि रेखा पर फिल्माया गया था उसे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फ़िल्म 'मरजावां' के लिए रिक्रिएट किया जाएगा और इस गाने में ग्लैमर और डांस का तड़का लगाएंगी नोरा फतेही.

नोरा इससे पहले भी कई हिट आइटम नम्बर्स में दिख चुकी हैं जिनमे लेटेस्ट था 'बाटला हाउस' का साकी - साकी, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब नोरा फिर एक बार फैन्स को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं. नोरा ने गाने की एक झलक फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की, देखिये -



गाने का पूरा वीडियो कल जारी किया जाएगा. बात दें कि 'मिलाप जावेरी की मरजावां में सिद्धार्थ और रितेश के साथ ही तारा सुतारिया और राकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नज़र आएंगी और फ़िल्म के म्यूजिक के कारण दर्शकों में इसके लिए उत्साह और भी बढ़ गया है. मरजावां 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load