बिहार बाढ़ राहत कोष के लिए अमिताभ ने दान कि ये रकम!

बिहार बाढ़ राहत कोष के लिए अमिताभ ने दान कि ये रकम!
By Vikas Tiwari

इस साल देश में हुई भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए हैं और आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लाखों करोड़ रुपये की संपत्ति का नुक्सान हुआ है. लोगों को इस त्रासदी से उबारने के लिए और राहात प्रदान करने के लिए बिहार सीएम् राहत फण्ड में लोगों की मदद के लिए हर कोई कुछ न कुछ राशि जमा करवा रहा है और इन लोगों में शहंशाह अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है.

अमिताभ, जो की कई सामाजिक कार्यों के लिए अपना योगदान देते रहते हैं, उन्होंने बिहार बाढ़ कोष में भी, जितना बड़ा उनका दिल है उतनी ही बड़ी रकम दान की है. खबर है की बड़े बच्चन ने इस कोष में 51 रख रुपये जमा करवाए हैं.

अमिताभ ने इस आपदा पर अपना रुख ज़ाहिर करते हुए, एक पत्र भी लिखा जिसमे उन्होंने लिखा की 'बिहार में आई प्राकृतिक आपदा से मुझे बेहद दुःख हुआ है. इस बाढ़ से जिन लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है उन्हें मेरी बहुत-बहुत सहानुभूति'.

फ़िल्मी परदे की बात करें तो अमिताभ, हाल ही में रिलीज़ हुई चिरंजीवी की फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' में नज़र आये थे और जल्द ही अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. साथ ही 'चेहरे' और 'गुलाबो-सिताबो' भी उनकी आगामी फिल्मों में शामिल हैं.

End of content

No more pages to load