ऐसी रही प्रियंका की 'द स्काई इज़ पिंक' की पहले दिन की कमाई!

ऐसी रही प्रियंका की 'द स्काई इज़ पिंक' की पहले दिन की कमाई!
By Vikas Tiwari

प्रियंका चोपड़ा ने लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में 'द स्काई इज पिंक' के ज़रिये वापसी की है. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' जिसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. अब आइये जानते हैं प्रियंका की लेटेस्ट फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा गुज़रा.

शोनाली बोस के निर्देशन में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को क्रिटिक्स और दर्शकों ने ख़ूब सराहा है, फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी पूर्व अभिनेत्री ज़ायरा वासिम और रोहित सराफ, मुख्य भूमिकाओं में हैं.

द स्काई इज पिंक को ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन हिट 'वॉर' से कड़े कम्पटीशन का सामना करना पड़ रहा है और इसीलिए पहले दिन फिल्म की कमाई कुछ ख़ास नहीं रही है, जो की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 2.5 करोड़ रुपये के आस पास है.

बढ़िया वर्ड ऑफ़ माउथ की वजह से कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, मगर मास अपील न होने की वजह से ज्यादा उम्मीद नहीं है. द स्काई इज पिंक का बजट कम ही है मगर फिल्म को हिट होने के लिए 35 करोड़ रुपये के आस पास की कमायी करनी पड़ेगी जो की मुश्किल नज़र आता है.

End of content

No more pages to load