गैलेक्सी अपार्टमेंट्स को जल्द अलविदा कहेंगे सलमान खान, ये होगा नया घर!

गैलेक्सी अपार्टमेंट्स को जल्द अलविदा कहेंगे सलमान खान, ये होगा नया घर!
By Vikas Tiwari

मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स सलमान खान की वजह से मशहूर हैं और जल्द ही यह बिल्डिंग अपनी शौहरत खोने की तयारी में हैं. सुनने में आ रहा है की सलमान जल्द ही गैलेक्सी अपार्टमेंट्स को अलविदा कह कर मुंबई के बांद्र इलाके के चिम्बाई में शिफ्ट हो सकते हैं.

ख़बरों की मानी जाए तो सलमान के माता - पिता, सलीम और सलमा खान ने 2011 में एक ज़मीन खरीदी थी जिसका एरिया लगभग 4000 स्क्वायर फूट है. हाल ही में सलमान को इस प्रॉपर्टी का जायजा लेते हुए देखा गया जिसके बाद से कयास लगने शुरु हो गए की सलमान का नया घर यहीं बनेगा.

सुनने में आ रहा है की इस प्रॉपर्टी पर ग्राउंड के साथ ही पांच फ्लोर और बनेंगे. बीएमसी को दिए गए प्लान के हिसाब से, ग्राउंड फ्लोर पर फैमिली रूम, पैंट्री और एंट्रेंस लॉबी बनेगी, ऊपर पांच मंजिलों में हर फ्लोर पर दो बेडरूम होंगे, बिल्डिंग में दो बेसमेंट भी होंगी और 16 गाड़ियों की पार्किंग बनायी जाएगी.

बात करें फ़िल्मी परदे की तो सलमान हमें जल्द ही प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही 'दबंग 3' में सोनाक्षी सिन्हा, कीचा सुदीप, अरबाज़ खान, माही गिल और साई मंजरेकर के साथ नज़र आएँगे. फिल्म 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load