शबाना आज़मी, स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की 'शीर कोरमा' का पोस्टर जारी!

शबाना आज़मी, स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की 'शीर कोरमा' का पोस्टर जारी!
By Vikas Tiwari

शबाना आज़मी, स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता जल्द ही एक सतह पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक फिल्म में नज़र आने के लिए तैयार हैं जिसका नाम हिया 'शीर कोरमा' और फिल्म से दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है.

पोस्टर में स्वरा और दिव्या दोनों अपने किरदारों में एक दुसरे के हाथों में हाथ लिए कड़ी नज़र आ रही हैं. यह फिल्म समलैंगिकता पर आधारित होगी और इसमें स्वरा और दिव्या सिल्वर स्क्रीन पर एक दुसरे की प्रेमिकाओं का किरदार निभाती नज़र आएंगी. देखिये पोस्टर -



शीर कोरमा का निर्देशन इंटरनेशनल एक्लेम प्राप्त करने वाली फिल्म 'सिसक' के निर्देशक फ़राज़ आरिफ अंसारी ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है. फिल्म के निर्माता हैं मरिज्के डी सूज़ा, नीरज चुरी, राजेश पटवर्कर और केशव सूरी. फिल्म की रिलीज़ डेट अभी तक फाइनल नहीं की गयी है.

End of content

No more pages to load