ठंडा रहा प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

ठंडा रहा प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
By Vikas Tiwari

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में लगभग 3 साल बाद अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से वापसी की है. फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा है मगर दर्शकों को फिल्म लुभाने में नाकामयाब रही है, फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई देख कर तो यही कहा जा सकता है.

द स्काई इज पिंक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 02.50 करोड़ रूपए की कमाई की थी, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है और फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और और रविवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 4.20 करोड़ रुपये. कुल मिलाकर पहले वीकेंड की कमाई रही 10.70 करोड़ रुपये. क्रिटिक तरन आदर्श ने यह जानकारी दी -

फिल्म की मास अपील कम होने की वजह से और बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' के ताबड़तोड़ प्रदर्शन के कारण, द स्काई इज पिंक ख़ास प्रदर्शन करने में नाकाम रही है.

बता दें की 'द स्काई इज़ पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही फरहान अख्तर, जायरा वासिम और रोहित सराफ ने भी अहम् भूमिकाएँ निभायी हैं. शोनाली बोस के निर्देशन में बनी द स्काई इज पिंक, एक रियल लाइफ मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका 'आयशा चौधरी' की ज़िन्दगी से प्रेरित है. फिल्म पिछले शुक्रवार, 11 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी.

End of content

No more pages to load