'इनफ़ोसिस' के संस्थापक 'नारायण मूर्ती' और 'सुधा मूर्ती' की बायोपिक एनाउन्स!

'इनफ़ोसिस' के संस्थापक 'नारायण मूर्ती' और 'सुधा मूर्ती' की बायोपिक एनाउन्स!
By Vikas Tiwari

दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनीयों से एक, भारत की 'इनफ़ोसिस' के संस्थापक नारायण मूर्ती और सुधा मूर्ती की ज़िन्दगी और सफ़र की कहानी बहुत ही प्रेरित करने वाली है, और भारत के लाखों नौजवान आज भी नारायण मूर्ती से प्रेरणा लेते हैं.

अब तक नारायण और सुधा मूर्ती की कहानी को हम सिर्फ सुनते आये थे मगर, अब यह कहानी एक फिल्म के रूप में हमें परदे पर देखने को भी मिलेगी. जी हाँ, दोनों की ज़िन्दगी के सफ़र पर जल्द ही एक फिल्म बनने वाली हिया और इस फिल्म की औपचारिक घोषणा भी कर दी गयी है जिसका निर्देशन करेंगे अश्विनी अईयर तिवारी. यह जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर के दी -



अश्विनी इससे पहले भी हमें 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फ़िल्में दे चुकी हैं और यह उनकी चौथी बॉलीवुड फिल्म होगी. इसके अलावा अश्विनी, कंगना रानौत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पंगा' का भी निर्देशन कर रही हैं.

बता दें की नारायण मूर्ती ने इनफ़ोसिस की स्थापना 1981 में मात्र 10000 रुपये से की थी, और आज इनफ़ोसिस दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है. इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अश्विनी अईयार तिवारी, नितेश तिवारी और महावीर जैन और यह हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load