क्रिकेटर इरफ़ान पठान रखेंगे फ़िल्मी दुनिया में कदम!

क्रिकेटर इरफ़ान पठान रखेंगे फ़िल्मी दुनिया में कदम!
By Vikas Tiwari

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान को कौन नहीं जानता. इर्र्फान उन चंद खिलाडियों में शामिल थे जो की एक बढ़िया गेंदबाज़ होने के साथ ही बढ़िया बल्लेबाज़ भी थे और फैन्स उनके दीवाने थे.

भारत में फिल्मों और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना है और कई क्रिकेट खिलाडी हमें फिल्मों में नज़र भी आ चुके हैं, जैसे की श्रीसंथ, अजय जडेजा, विनोद काम्बली और नवजोत सिंह सिधु और इन खिप्लादियों की लिस्ट में एक और नाम शामिल होने के लिए तैयार है.

बात हो रही है पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान की, जी हाँ, इरफ़ान जल्द ही फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. वे साउथ के सुपरस्टार चियां विक्रम की आगामी तमिल फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करते नज़र आएँगे. क्रिटिक तरन आदर्श ने यह बात ट्विटर के ज़रिये साझा की -



फिल्म का निर्देशन करेंगे अजय गनानामुथु और निर्माता होंगे ललित कुमार. इस फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है, मगर इर्र्फान के फैन्स इस खबर को लेकर बेहद खुश हैं.

End of content

No more pages to load