काजोल ने शुरु की अपनी अगली फिल्म 'त्रिभंग' की शूटिंग!

काजोल ने शुरु की अपनी अगली फिल्म 'त्रिभंग' की शूटिंग!
By Vikas Tiwari

काजोल हमें जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म, 'त्रिभंग' से डिजिटल स्पेस में डेब्यू करती नज़र आने वाली हैं. त्रिभंग, कहानी होगी एक अजीबो गरीब परिवार की जिसमे कजोल के साथ - साथ हमें मिथिला पालकर और तन्वी आज़मी भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे.

यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस, अजय देवगन फिल्म्स के बीच एक जॉइंट कोलैबोरेशन होगी और इस फिल्म का निर्देशन करेंगी 'हम आपके हैं कौन' के लिए मशहूर अभिनेत्री रेणुका शहाणे. काजोल ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने की कहबर फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम के ज़रिये साझा की, देखिये -



बता दें की इसके अलावा काजोल हमें अजय देवगन की आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी' में भी 'सावित्री मलुसारे' का किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं.

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'तानाजी' में अजय और काजोल के साथ - साथ, सैफ अली खान, शरद केलकर, जगपति बाबु, देवदत्त नागे, पंकज त्रिपाठी और नेहा शर्मा भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load