विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' से नया मोशन पोस्टर जारी!

विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' से नया मोशन पोस्टर जारी!
By Vikas Tiwari विद्या बालन हमें जल्द ही उनकी आगामी फिल्म 'शकुंतला देवी' में भारत की मशहूर गणितज्ञ और ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी के रूप में नज़र आने वाली हैं और इस फिल्म को लेकर उनके फैन्स बेहद उत्सुक हैं, क्यूंकि यह विद्या के करियर की पहली ऑफ़िशिअल बायोपिक होगी. 'शकुंतला देवी' से विद्या बालन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया था, मगर आज वर्ल्ड मैथमेटिक्स डे पर शकुंतला देवी जी को याद करते हुए निर्माताओं ने फिल्म से विद्या का एक और मोशन पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में विद्या, शकुंतला देवी के किरदार में गणित के सिम्बल्स को उँगलियों पे लिए नज़र आ रही हैं. विद्या ने पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -
विद्या के साथ ही हमें सान्या मल्होत्रा भी नज़र आएंगी, वह फिल्म में शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बैनर्जी के किरदार में दिखेंगी और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था. अनु मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'शकुंतला देवी' के निर्माता हैं विक्रम मल्होत्रा और सोनी पिक्चर्स, यह फिल्म हमें अगले साल के मध्य तक देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load