‘पति पत्नी और वो’ का नया पोस्टर जारी! आनन्या, कार्तिक और भूमि साथ

‘पति पत्नी और वो’ का नया पोस्टर जारी! आनन्या, कार्तिक और भूमि साथ
By Vikas Tiwari

कार्तिक आर्यन, आनन्या पाण्डेय और भूमि पेड्नेकर की आगामी कॉमेडी फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के कल लम्बे इंतज़ार के बाद करैक्टर पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए गए. फिल्म के तीनो किरदार अपने - अपने पोस्टर्स में बेहद इंटरेस्टिंग लग रहे हैं और फैन्स अब बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं.

ट्रेलर रिलीज़ करने से पहले निर्माताओं में फिल्म के तीनो किरदारों के नए पोस्टर्स जारी किये हैं, जिणमें तीनो सितारे, कार्तिक, आनन्या और भूमि एक साथ देखे जा सकते हैं. कार्तिक हमें पोस्टर में चिंटू त्यागी के किरदार में एक तरफ भूमि और दूसरी तरफ आनन्या के किरदार के तरफ झुके नज़र आ रहे हैं. आनन्या ने पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा 'दायें हो या बाएं, इनपे ही टिकी हैं चिंटू त्यागी की निगाहें'. देखिये पोस्टर -



बता दें की 'पति, पत्नी और वो' 1978 की इसी नाम की फिल्म का ओफीशिअल रीमेक है. इस फिल्म का निर्देशन करेंगे मुदस्सर अज़ीज़ और कार्तिक आर्यन, आनन्या पाण्डेय, और भूमि पेड्नेकर के साथ ही फिल्म में राजेश शर्मा, अपार्शक्ति खुर्राना, केके रैना और नवनी परिहार भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे.

फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, रेनू चोपड़ा और जूनो चोपड़ा. जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया जाएगा और उसके बाद फिल्म रिलीज़ होगी 6 दिसम्बर को.

End of content

No more pages to load