'गंगुबाई कठियावाड़ी' होगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म!

'गंगुबाई कठियावाड़ी' होगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म!
By Vikas Tiwari

सलमान खान के साथ इंशाअल्लाह बनाने का का संजय लीला भंसाली का सपना तो पूरा नहीं हो पाया मगर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी की भंसाली, सलमान के साथ न सही मगर आलिया भट्ट को ज़रूर एक फिल्म बनाएँगे जिसमे वह मुख्य भूमिका में दिखेंगी. कुछ दिन पहले आलिया के भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखने के बाद इस खबर ने और जोर पकड लिया था और अब आखिर संजय लीला भंसाली ने इस बात पर मुहर लगाते हुए अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है 'गंगूबाई कठियावाड़ी' और इसमें मुख्य किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने यह जानकारी ट्विटर के ज़रिये दी -



यह पहला मौका होगा जब आलिया भट्ट, जिन्होंने 'राज़ी', 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है वह, बॉलीवुड को 'देवदास' 'बाजीराव - मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाले संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी. इस खबर के बाद फिल्म से फैन्स की उम्मीदें काफी बढ़ने वाली हैं.

बता दें की फिल्म की रिलीज़ डेट भी ऐनाउन्स कर दी गयी है, यह अगले साल 11 सितम्बर को रिलीज़ होगी. गंगुबाई कठियावाड़ी का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन और पेन इंडिया लिमिटेड मिल कर करेंगे. इसके अलावा आलिया भट्ट हमें अगले साल रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुख़र्जी की बरह्मास्त्र और महेश भट्ट की 'सड़क 2' में संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट के साथ नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load