By Vikas Tiwari
सनी निज्जर की आगामी फिल्म 'उजड़ा चमन' एक ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्म है जिसकी झलक आपने फिल्म के ट्रेलर में तो देखी ही अब थोड़ी और देखिये फिल्म के नए गाने 'ट्विंकल - ट्विंकल' में. गाना रिलीज़ हो गया है और इसका विडियो बेहद मजेदार है और लगता है गाने के विडियो से सनी सिंह का डांस स्टेप भी जल्द ही वायरल होने वाला है.
गाने को गाया है तोचि रैना ने, संगीत है गौरव-रोशिन का लिखा है देव्शी खंडूरी ने. विडियो में सनी की ब्लैक एंड वाइट ज़िन्दगी कैसे एक लड़की के आने के बाद रंगीन हो जाती है यह देखने को मिल रहा है और करिश्मा शर्मा भी बढ़िया लग रही हैं. देखिये विडियो -
उजड़ा चमन का गाना ट्विंकल - ट्विंकल रिलीज़
-
Thursday, October 17, 2019
उजड़ा चमन कहानी है एक 30 साल के व्यक्ति की जिसका गंजेपन की वजह से हर कोई मजाक उड़ाता है और इस कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही है. फिल्म में सनी सिंह के साथ करिश्मा शर्मा मानवी गग्रू, सौरभ शुक्ला, ऐश्वर्या सखुजा, शरीब हाश्मी और अभिलाष चौधरी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.
उजड़ा चमन का निर्देशन किया है अभिषेक पाठक ने जिनकी बतौर डायरेक्टर यह डेब्यू फिल्म है और निर्माता हैं कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक. उजड़ा चमन 8 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


