कल रिलीज़ होगा सुशांत - जैकलीन की 'ड्राइव' का ट्रेलर

कल रिलीज़ होगा सुशांत - जैकलीन की 'ड्राइव' का ट्रेलर
By Vikas Tiwari

सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म 'छिछोरे' सुपरहिट रही और इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. नितेश तिवारी की फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने के बाद अब सुशांत तैयार हैं सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार जैकलीन फ़र्नानडेज़ के साथ दिखने के लिए तरुण मंसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में.

ड्राइव एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमे सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नानडेज़ मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म के दो गानों 'मखणा' और 'कर्मा' से फैन्स की उत्सुकता बढाने के बाद अब निर्माताओं ने कल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ करने का फैसला किया है. जैकलीन फ़र्नानडेज़ ने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स को ये खुशखबरी दी, देखिये -



बता दें की सुशांत और जैकलीन की यह फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी और हाल ही में इसे नेटफ्लिक्स ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म के लिए खरीद लिया था और अब यह 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज़ की जाएगी.

फिल्म में सुशांत और जैकलीन के साथ विक्रमजीत विर्क, सपना पब्बी, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपहती भी अहम् भूमिकाओं में दिखेंगे. ड्राइव का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने और निर्माता हैं धर्मा प्रोडकशंस. यह 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी.

End of content

No more pages to load