करवा चौथ पर 'दबंग 3' से सोनाक्षी का पोस्टर जारी

करवा चौथ पर 'दबंग 3' से सोनाक्षी का पोस्टर जारी
by Vikas Tiwari

सलमान खान की दबंग 3 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और दर्शक बेसब्री से फिल्म का ट्रेलर का इंतज़ार क्र रहे हैं. फिल्म से 'चुलबुल पाण्डेय' का फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर जारी करने के बाद कल करवाचौथ के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने सोनाक्षी सिन्हा के किरदार 'रज्जो' का भी पहला पोस्टर जारी किया जिसमे वे करवाचौथ का चाँद देखती नज़र आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने यह पोस्टर इन्स्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, 'रज्जो पाण्डेय यानी मिसिज़ पाण्डेय की और से आप सभी को हैप्पी करवाचौथ'. देखिये पोस्टर -



प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 में, सलमान के साथ कीचा सुदीप, सोनाक्षी सिन्हा, साईं मंजरेकर, अरबाज़ खान, माही गिल, टिन्नू आनंद, निकितिन धीर, प्रमोद खन्ना, पंकज त्रिपाठी, नवाब शाह और महेश मंजरेकर भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

बता दें की दबंग की तरह दबंग 3 में भी एक आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा जिसका नाम होगा 'मुन्ना बदनाम हुआ' इस गाने में हमें वारिणा हुसैन नज़र आएंगी. दबंग 3, 20 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load