इस मशहूर ब्रांड की एड में दिखा सारा अली खान का ग्लैमरस अवतार!

इस मशहूर ब्रांड की एड में दिखा सारा अली खान का ग्लैमरस अवतार!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड में सारा अली खान को सिर्फ 2 फिल्मों के बाद ही जितनी शोहरत मिली है वे हर किसी अभिनेत्री या अभिनेता को नहीं मिलती. इसका कारण उनकी बेहिसाब ख़ूबसूरती कहिये या उनकी दिलकश अदाएं या फिर उनकी अदाकारी,मगर कुछ ही समय में सारा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से ज्यादा मशहूर हैं और उनकी ज्यादा डिमांड है.

यह सारा की फैन फॉलिंग का ही कमाल है की इतने कम समय में बॉलीवुड की बड़ी - बड़ी अभिनेत्रियों की जगह एक बड़े ब्रांड की एड में सारा अली खान को कास्ट किया गया है. बात हो रही है मशहूर क्लोथिंग एंड फुटवियर ब्रांड 'प्यूमा' की जिसकी एड में सारा हाल ही में नज़र आई.

इस एड कैंपेन का नाम है 'प्रोपाह लेडी' यानी की शालीन महिला. यह एड औरतों की प्रति समाज की रूढ़िवादी सोच पर कटाक्ष है जिसमे सारा अली खान हमें कई और मशहूर महिलाओं के साथ नज़र आ रही हैं जिनमे 5 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन 'मैरी कौम' भी शामिल हैं.

सारा ने इस एड का विडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था और आज फिर उन्होंने एक नया विडियो साझा किया है, देखिये -





सारा जल्द ही हमें वरुण धवन के साथ उनकी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' में नज़र आएंगी. यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1995 की फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक है. फिल्म के निर्देशक हैं वरुण धवन के पिता डेविड धवन उर निर्माता हैं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख.

कुली नंबर 1 में वरुण और सारा के साथ ही परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और शिखा तलसानिया भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. यह फिल्म अगले साल 1 मई को सिनेमाघरों में दिखेगी.

End of content

No more pages to load