अमरीश पूरी के पोते 'वर्धन पूरी' करेंगे शिवालिका ओबेरॉय के साथ डेब्यू!

अमरीश पूरी के पोते 'वर्धन पूरी' करेंगे शिवालिका ओबेरॉय के साथ डेब्यू!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड के sabसबसे आइकौनिक विलन, अमरीश पूरी को आज भी उनके चाहनेवाले याद करते हैं उनकी पर्सनालिटी के साथ ही उनके जैसी बैरीटोन आवाज़ आज मिलना मुश्किल है, मगर उनकी झलक है उनके पोते वर्धन पूरी में जो की जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं.

फिल्म का नाम है 'ये साली आशिकी' और इस फिल्म में वर्धन पूरी हमें शिवालिका ओबेरॉय के साथ नज़र आएँगे. गौरतलब है की शिवालिका की भी ये डेब्यू बॉलीवुड फिल्म होगी और इससे पहले वे सलमान खान की 'किक' और साजिद खान की 'हाउसफुल 3' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर चुकी हैं. अब वह वर्धन पूरी के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

वर्धन ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -



पोस्टर काफी हटके और कुछ डरावना भी हैं जिसे देख कर लगता है की फिल्म एक ज़बर्दस्त थ्रिलर होने वाली है. ये साली ज़िन्दगी का निर्देशन किया है चिराग रुपारेल ने और निर्माता हैं जयंतीलाल गड़ा और राजीव अमरीश पूरी. ये साली आशिकी हमें 22 नवम्बर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load