मिलिए 'पगलपंती' के मज़ेदार किरदारों से!

मिलिए 'पगलपंती' के मज़ेदार किरदारों से!
By Vikas Tiwari

जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की आगामी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' के बहुप्रतीक्षित करैक्टर पोस्टर आखिरकार रिलीज़ कर दिए गए हैं और फिल्म के लिए प्रशंसकों के उत्साह को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं.

इससे पहले आज, निर्माताओं ने फिल्म के टीज़र पोस्टर का खुलासा किया था और अब फिल्म के सभी पात्रों के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं और फिल्म के ये किरदार बेहद मजेदार और पागलपंती से भरे हुए नज़र आ रहे हैं. पोस्टर्स देख कर लगता है की हमें जल्द ही एक बड़ी मजेदार फिल्म देखने को मिलने वाली है. तरण आदर्श ने ट्विटर पर चरित्र पोस्टर साझा किए, देखिये -





पोस्टर बहुत ही दिलचस्प हैं और अब फैन्स को इंतज़ार है फिल्म का ट्रेलर का. पागलपंती में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला के कलाकारों की टुकड़ी है.

यह फिल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार और कुमार मंगत पाठक द्वारा निर्मित है. पागलपंती, 22 नवंबर को रिलीज होगी.

End of content

No more pages to load