फैन्स को पसंद नहीं आया 'ड्राइव' का ट्रेलर, बना मजाक!

फैन्स को पसंद नहीं आया 'ड्राइव' का ट्रेलर, बना मजाक!
By Vikas Tiwari

सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फ़र्नानडेज़ की काफी समय से अटकी हुई एक्शन - थ्रिलर फिल्म 'ड्राइव' अब आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रही है और कल फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया हालांकि फैन्स की प्रतिक्रिया इसे अब तक कुछ ख़ास नहीं मिली है उल्टा ट्रेलर का मजाक बनाया जा रहा है.

तरुण मनसुखानी की 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं और यह कहानी है रेसर्स के एक ग्रुप की जो राष्ट्रपति भवन में डकैती करने का प्लान बनाते हैं. फिल्म के निर्माता करण जोहर ने कल इसका ट्रेलर ट्विटर के ज़रिये फैन्स के साथ शेयर किया, देखिये -



फिल्म की कहानी कुछ ख़ास नहीं है मगर असली दिक्कत है इसके ग्राफ़िक्स जो किसी विडियो गेम जैसे नज़र आ रहे हैं, बल्कि शायद आज कल की विडियो गेम्स में भी इससे अच्छे ग्राफ़िक्स देखने को मिलेंगे और फैन्स ने ईसिस को लेकर ट्रेलर का मजाक बनाना शुरु क्र दिया, देखिये -













जी, फिल्म की जितनी तारीफ (सर्कास्म समझो) की जा रही है लगता है की यह नेटफ्लिक्स पर नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं, ये अलग बात है की वो रिकॉर्ड पॉजिटिव नहीं होंगे. चलिए, गलतियाँ सब से हो जाती हैं मगर अच्छी बात ये है की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया जा रहा है वरना 'छिछोरे' लग जाता. ड्राइव 1 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

ड्राइव के बाद सुशांत हमें 'दिल बेचारा' में संजना संघी के साथ नज़र आएँगे जो की हॉलीवुड फिल्म 'द फाल्ट इन आवर स्टार्स' का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन किया है मुकेश छाबड़ा ने और निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज. फिल्म 29 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load