बाला के गाने 'डोंट बी शाई' पर डॉक्टर ज़ीउस ने दी केस करने की धमकी!

बाला के गाने 'डोंट बी शाई' पर डॉक्टर ज़ीउस ने दी केस करने की धमकी!
By Vikas Tiwari

कल ही बाला का गाना 'डोंट बे शाई' रिलीज़ किया गया है और फैन्स को यह बेहद पसंद भी आ रहा है लेकिन 2 ही दिन में गाने और फिल्म के निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर भी आ गयी है, जी 'डोंट बी शाई' के ओरिजिनल कंपोजर डॉक्टर ज़ीउस ने कुछ ऐसा कहा है की निर्माता सकते में आ गए हैं.

दरअसल यह गाना 2004 के डॉक्टर ज़ीउस के गाने 'डोंट बी शाई' का रीक्रिएटेड वर्ज़न है और गाने के लिए डॉक्टर ज़ीउस ने फिल्म के निर्माताओं पर बिना कॉपीराईट खरीदे गाने का इस्तेंमाल करने के लिए केस करने की धमकी दी है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया -



जिसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्हों एलिखा उनकी बादशाह से बात हुई है और वे उनके परिवार की तरह हैं मगर सोनी म्यूजिक के बारे में कहा की लास्ट मिनट पे उन्हें गाने के लिए क्रेडिट देना गलत है -



गौरतलब है की डॉक्टर ज़ीउस का यह ओरिजिनल गाना 2004 में रिलीज़ हुआ था और सुपरहिट रहा था. इस गाने को 'बाला' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए रीक्रिएट किया मगर डॉक्टर ज़ीउस के मुताबिक उनकी इजाज़त के बिना.

यह अकेला विवाद नहीं है जो इस फिल्म को घेरे हुए है. इससे पहले 'उजड़ा चमन' के निर्माताओं ने भी 'बाला' के निर्माताओं पर जान बूझ कर अपनी फिल्म को उजड़ा चमन से एक दिन पहले रिलीज़ करने को लेकर केस किया था. बाला 7 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load