गांधीजी के 150 वर्ष पूरे होने पर राजकुमार हिरानी ने बनायी एक शॉर्ट फिल्म

गांधीजी के 150 वर्ष पूरे होने पर राजकुमार हिरानी ने बनायी एक शॉर्ट फिल्म
By Vikas Tiwari

हाल ही में हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई, जिन्होंने न केवल हमें बल्कि दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था. इस मौके पर बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर एक शॉर्ट फिल्म बनाकर इस अवसर का जश्न मनाया, जिसमें बॉलीवुड के प्रमुख सितारों ने गांधीजी के शांति के संदेश को आगे बढाया.

वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कंगना रनौत, सोनम कपूर और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं, हिरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो फैंस के साथ शेयर किया, देखिये -



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी की 150 वीं जयंती को 'चेंज विदिन' नामक एक विशेष कार्यक्रम के ज़रिये मनाया, जहां कई प्रमुख बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थीं और उनमें से कई ने पीएम के साथ सेल्फी भी साझा की. पीएम मोदी ने शाहरुख़ खान सहित उनमें से कई को ट्विटर पर जवाब भी दिया -







वीडियो को आधिकारिक तौर पर शनिवार, 19 अक्टूबर को फिल्म उद्योग के कई सितारों की उपस्थिति में दिल्ली में पीएम के आवास पर आयोजित 'चेंज विदिन' कार्यक्रम में जारी किया गया.

End of content

No more pages to load