जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की फिल्म 'पागलपंती' अपने मजेदार पोस्टर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के सभी पात्रों के पागलपंती से भरपूर पोस्टर जारी किये गए हैं जिन्हें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म कितनी पागल पंती से भरी हुई होगी.
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला, इलिआना डी क्रूज़, पुलकित सम्राट और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे और फिल्म के ट्रेलर का अगर आप भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो बता दें इसका ट्रेलर कल यानी 22 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाला है.
फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके यह जानकारी हमें दी. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित पागलपंती के निर्माता हैं भूषण कुमार, अभिषेक पाठक, क्रिशन कुमार और कुमार मंगत पाठक. फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज़ होगी.
इसके अलावा जॉन हमें जल्द ही संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही आगामी गैंगस्टर ड्रामा 'मुंबई सागा' में इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्गार्वल, अनिल कपूर के साथ नज़र आएँगे. मुंबई सगा हमें अगले साल 19 जून को देखने को मिलेगी.


