दबंग 3 के नए पोस्टर में हमें ‘रज्जो’ से मिलवाते चुलबुल पाण्डेय!

दबंग 3 के नए पोस्टर में हमें ‘रज्जो’ से मिलवाते चुलबुल पाण्डेय!
By Vikas Tiwari

दबंग 3 के लगातार करैक्टर पोस्टर्स रिलीज़ किये जा रहे हैं ताकि दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता बरकरार रहे और सलमान खान अपने इस मकसद में कामयाब होते भी नज़र आ रहे हैं. फिल्म से चुलबुल पाण्डेय के मोशन पोस्टर के बाद करवाचौथ पर सोनाक्षी के किरदार का भी फर्स्ट लुक जारी किया गया और अब पूरा पोस्टर ही रिलीज़ हो गया है.

सलमान खान हमें सोशल मीडिया पर फिल्म के नए मोशन पोस्टर में चुलबुल पाण्डेय के किरदार में उनकी पत्नी 'रज्जो' उर्फ़ सोनाक्षी सिन्हा से मिलवाते करवाते नज़र आ रहे हैं. जी, सलमान खान ने यह मोशन पोस्टर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर दर्शकों के साथ साझा किया, देखिये -



जिसके बाद भाईजान सलमान ने सोनाक्षी को टैग करते हुए उनके किरदार का पोस्टर भी शेयर किया और लिखा 'हिन्दुस्तानी सभ्यता की चक्की से बनी हमारी सुपर सेक्सी रज्जो'. ये देखिये -



बता दें की 'दबंग 3' का ट्रेलर परसों यानी 23 अक्टूबर को रिलीज़ किया जएगा. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर सुदीप हमें इस बार विलन की भूमिका में नज़र आएँगे, और साथ ही महेश मंजरेकर की बेटी साई मंजरेकर फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हां, अरबाज़ खान, माही गिल, साई मंजरेकर, टिन्नू आनंद, , निकितिन धीर, पंकज त्रिपाठी, नवाब शाह और महेश मंजरेकर भी अहम् किरदारों में दिखाई देंगे.फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान, अरबाज़ कहन और निखिल द्विवेदी और यह रिलीज़ होगी 20 दिसम्बर को.

End of content

No more pages to load