मधुबाला जैसी दिखने वाली ये मॉडल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल!

मधुबाला जैसी दिखने वाली ये मॉडल सोशल मीडिया पर हो रही वायरल!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक 'मधुबाला' आज चाहे हमारे बीच न हों मगर उनके चाहने वाले आज भी उनके गाने सुनना और उनकी फ़िल्में देखना बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में इन्टरनेट पर एक मॉडल जोकि मधुबाला जैसी दिखती है उनके गानों को रीवक्रिएट करने के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

जी हाँ, इस मॉडल का नाम है प्रियंका कंडवाल और प्रियंका हुबहू मधुबाला जैसी दिखती हैं. उन्होंने चाइनीज़ शॉर्ट विडियो एप 'टिक- टोक' पर मधुबाला के कई गानों जैसे की 'आइये मेहरबान', 'हाल कैसा है जनाब का' गानों पर टिक टोक पे विडियो बनाए हैं जिनमे वे एकदम मधुबाला की तरह नज़र आ रही हैं और फैन्स उनके दीवाने हुए जा रहे हैं. देखिये विडियो -



प्रियंका ने ऐसे कई विडियो अपलोड किये हैं और वे उनकी शक्ल हुबहू मधुबाला जैसी लगती है. उनके वीडियो दर्शकों को भी पसंद आरहे हैं और कई लोग उनकी तरेफे भी करते नज़र आये -





बता दें की 1933 में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज़ जेहन बेगम देहलवी था. उन्होंने अपने जीवन काल में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमे 'चलती का नाम गाडी', 'मुग़ल ए आज़म' और 'बरसात की एक रात' जैसी फ़िल्में शामिल हैं. उनकी खूबसूरती के लिए मधुबाला को भारत की मेरीलिन मोनरो भी कहा जाता था. मधुबाला का दिल की बीमारी से 1969 में निधन हो गया था.

End of content

No more pages to load