विदेशों में भी 100 करोड़ के करीब पहुंची 'वॉर'

विदेशों में भी 100 करोड़ के करीब पहुंची 'वॉर'
By Vikas Tiwari

इस साल की सबसे बड़ी हिट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वॉर', भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद अब विदेशों में भी 100 करोड़ के करीब पहुँच गयी है और ऐसा लगता है की फिल्म जल्द ही इस आंकड़े को पार भी कर लेगी.

अमेरिका और कनाडा में सिद्धार्थ आनंद की इस एक्शन फिल्म को बेहद बढ़िया रेस्पौनस मिला है और फिल्म ने अब तक दोनों जगह कुल 4.3 मिलियन डॉलर्स की कमाई कर ली है यानी की लगभग 31 करोड़ रुपये, युएई और जीसीसी में फिल्म ने 4.6 मिलियन यानी 32 करोड़ की कमाई की है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने यह जानकारी दी -

यूनाइटेड किंगडम और बाकी देशों में मिलकर फिल्म की कमाई रही लगभग 29 करोड़ रुपये और कुल मिलाकार इस मेगा एक्शन फिल्म ने अब विदेशों में अब तक लगभग 92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 100 करोड़ के नज़दीक है. बता दें की वॉर में ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोएल, और दिपन्निताशार्मा भी अहम् किरदारों में नज़र आये थे.

खबर ये भी है की वॉर को हॉलीवुड फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'मिशन इम्पॉसिबल' की ही तरह एक एक्शन - थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी में के रूप में डेवेलोप किया जाएगा जिसमे ऋतिक रौशन परमानेंट होंगे. सुनने में ये भी आ रहा है की फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स ने इसके सीक्वल पर काम भी शुरु कर दिया है.

End of content

No more pages to load