भारत में 4 भाषाओँ में रिलीज़ होगी देव पटेल की फिल्म 'होटल मुंबई'

भारत में 4 भाषाओँ में रिलीज़ होगी देव पटेल की फिल्म 'होटल मुंबई'
By Vikas Tiwari

'स्लमडॉग मिलियनएर' और 'द मैन हु न्यू इनफिनिटी' जैसी ऑस्कर विन्निंग और क्रिटिकल क्लेम प्राप्त फिल्मों से अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचान बनाने वाले भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल, जल्द ही एक और क्रिटिकल टॉपिक पर फिल्म लेकर हाज़िर होने वाले हैं जिसका नाम है 'होटल मुंबई'.

देव पटेल की यह फिल्म भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हुए 26/11 हमलों पर आधारित होगी. होटल मुंबई भारत में में 29 नवम्बर को रिलीज़ होने जा रही है और इसे यहाँ 4 भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा, इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु. तरन आदर्श ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट कर हमें यह जानकारी दी -



फिल्म के निर्माता हैं जी स्टूडियोज़, और इसे भारत में रिलीज़ किया जाएगा ज़ी स्टूडियोज द्वारा. फिल्म का निर्देशन किया है अन्थोनी मारस ने और फिल्म में देव पटेल के साथ ही आर्मी हैमर, अनुपम खेर, नाज़नीन बुनिआदी और भी कई बेहतरीन कलाकार नज़र आएँगे.

होटल मुंबई भारत से पहले अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ हो चुकी हैं और क्रिटिक्स द्वारा वहां फिल्म को ख़ासा पसंद भी किया गया था. अब देखना यह की भारत में देव की यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. होटल मुंबई 29 नवम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load