अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रोमोशन के लिए एक पूरी ट्रेन बुक कर ली थी जिसे 'हाउसफुल 4 एक्सप्रेस' कह कर पुकारा जा रहा था, मुंबई से दिल्ली तक के इस ट्रेन सफ़र में फिल्म के सितारों के साथ मीडिया कर्मी भी शामिल थे और सबने मिलकर ख़ूब मस्ती भी की.
रेलवे का यह नया 'प्रोमोशन ऑन व्हील्स' का तरीका बॉलीवुड को ख़ूब भा रहा है और अक्षय के बाद से कई बॉलीवुड सितारे और प्रोडक्शन हाउस अपनी आगामी फिल्मों के लिए ट्रेन बुक करवाने के लिए लाइन में लग गए हैं जिनमे सलमान खान का नाम भी शामिल है.
जी, रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सलमान खान भी अपनी आगामी फिल्म दबंग 3 का प्रोमोशन रेलवे के ज़रिये करने पर विचार कर रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान के साथ - साथ फिल्मो के प्रोमोशन के लिए रेलवे के पास कई और लोगों की भी रिक्वेस्ट आई है, जिनमे सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' और दीपिका पदुकोण की फिल्म 'छपाक' भी शामिल है और कई मशहूर टीवी शोज़ भी इस तरीके को अपनाने की सोच रहे हैं.
बता दें की अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 की पूरी स्टारकास्ट ने कुछ दिन पहले मुंबई से दिल्ली तक ट्रेन में सफ़र करके फिल्म का प्रोमोशन किया था इस के लिए ट्रेन को पूरी तरह से हाउसफुल 4 के रंग में ढाल दिया गया था, हाउसफुल 4 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.


