'होटल मुंबई' हिंदी ट्रेलर जारी!

'होटल मुंबई' हिंदी ट्रेलर जारी!
By Vikas Tiwari

देव पटेल की हॉलीवुड ड्रामा फिल्म 'होटल मुंबई' का हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया गया है. अन्थोनी मारस के निर्देशन में यह फिल्म मुंबई में साल 2008 में हुए 26/11 हमले पर आधारित है और फिल्म का ट्रेलर उन दर्दनाक पलों की यादों को ताज़ा करता नज़र आता है.

ट्रेलर में हर चीज़ को बड़ी ही बारीकी से दर्शाया गया है. कैसे मुंबई पर ये हमला हुआ, किस तरह ताज होटल में आतंकवादी घुसे, किस तरह ताज होटल के कर्मचारियों ने मिलकर एक साथ मेहमानों की जान की रखा करने की कोशिश की और कैसे इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, यह सब ट्रेलर में देखने को मिल रहा है और रोंगटे खड़े कर देने वाला है. देखिये -



होटल मुंबई काफी समय से अटकी रहने के बाद आखिरकार भारत में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म में देव पटेल के साथ अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे, साथ ही आर्मी हैमर और नाज़नीन बुनियादी भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. यह फिल्म 29 नवम्बर को भारत में 4 भाषाओँ, हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की जाएगी.

End of content

No more pages to load