दीपिका पदुकोण ने शेयर किया रणवीर सिंह पर मीम

दीपिका पदुकोण ने शेयर किया रणवीर सिंह पर मीम
By Vikas Tiwari

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिलहाल बॉलीवुड के सबसे हॉट और मजेदार कपल्स में से एक हैं और दोनों अपने बीच का प्यार फैन्स के सामने झलकाने में ज़रा भी नहीं झिझकते हैं, अगर आप दोनों को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं तो आप जानते हैं हम क्या बात कर रहे हैं.

रणवीर और दीपिका अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों में मस्ती भरे कमेंट्स करते हैं और मीम भी शेयर करते नज़र आते हैं. ऐसे ही हाल ही में दीपिका ने भी इन्स्टाग्राम पर अपना ही मजाक बनाते हुए एक मीम शेयर किया जिसमे रणवीर सिंह हमें हाथ में एक कैंडी लिए नज़र आ रहे हैं और कैंडी पर दीपिका अपनी जिओ मामी फिल्म फेस्टिवल के अवतर में हैं. देखिये -

फैन्स को दीपिका का ये अंदाज़ पसंद आया और कई मजेदार कमेंट्स भी किये. रणवीर और दीपिका इसी तरह सोशल मीडिया पर एक दूसरे से अपना प्यार जताते रहते हैं और फैन्स इस रोमांटिक केमिस्ट्री के दीवाने हैं. बता दें दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही हमें कबीर खान की फिल्म '83' में पत्नी - पत्नी का किरदार निभाते दिखेंगे.

यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की शानदार जीत पर आधारित होगी. फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पदुकोण के साथ ही हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, सकीब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load