'कमांडो 3' के प्रोमो में ज़बरदस्त एक्शन करते विद्युत् जमवाल!

'कमांडो 3' के प्रोमो में ज़बरदस्त एक्शन करते विद्युत् जमवाल!
By Vikas Tiwari

विद्युत् जामवाल अपनी सुपरहिट एक्शन फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'कमांडो' का तीसरा पार्ट लेकर हाज़िर होने वाले हैं और इस बार विद्युत् और अदा शर्मा के साथ हमें विक्की कौशल के साथ नेटफ्लिक्स की रोमांटिक फिल्म 'लव पर स्क्वायर फूट' में नज़र आ चुकी अभिनेत्री अंगीरा धर भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएंगी.

कमांडो 3 का ट्रेलर कल जारी किया जाएगा मगर उससे पहले फिल्म में विद्युत् और उनके एक्शन की झलक दिखाते हुए एक छोटा सा प्रोमो जारी किया गया है जिसमे विद्युत् को देख कर आपकी एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और ज्यादा बढ़ जाएगी. विद्युत् ने यह प्रोमो अपने instagram पर फैन्स के साथ शेयर किया, देखिये -



कमांडो 3 का निर्देशन किया है आदित्य दत्त ने और निर्माता हैं विपुल अमृतलाल शाह. फिल्म में विद्युत् जामवाल, अदा शर्मा और अंगीरा धर के साथ ही गुलशन देवैया और राजेश तैलंग भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. कमांडो 3, 29 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load