एटली ने बताया, शाहरुख़ के साथ फिल्म लगभग तय!

एटली ने बताया, शाहरुख़ के साथ फिल्म लगभग तय!
By Vikas Tiwari

शाहरुख़ खान के फैन्स पिछले कुछ दिनों से इस खबर को लेकर उत्सुक हैं की वे जल्द ही साउथ इंडिया के एक्शन डायरेक्टर एटली के साथ एक मसाला एक्शन एंटरटेनर में नजर आने वाले हैं जो की फैन्स के लिए दिवाली से कम नहीं है और हाल ही एक इवेंट के दौरान एटली ने लगभग ये बात कन्फर्म भी कर दी है.

बात है हाल के एक फंक्शन की जहाँ कई फ़िल्मी सितारे जमा थे और एटली भी मौजूद थे, इस फंक्शन से विडियो सामने आया है जिसमे निर्देशक हरीश शंकर ने फंक्शन के दौरान स्पीच देते हुए कहा की 'खबर आ रही है, मुझे नहीं मालूम की यह कब तक होगा मगर एक फैन होने के नाते मैं इसका इंतज़ार कर रहा हूँ की एटली सर जल्द ही शाहरुख़ खान को डायरेक्ट करें और प्रार्थना कर रहा हूँ की मैं भी उस फंक्शन पे आऊँ और शाहरुख को देख सकूँ, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूँ'.

जब हरीश ने यह कहा तो सामने खड़े एटली भी उनकी बात सुन के मुस्कुरा दिए और इसी मुस्कान को उनकी हाँ के तौर पर देखा जा रहा है. अगर ऐसा होता है कई साल बाद शाहरुख़ हमें एक मसाला एक्शन एंटरटेनर फिल्म में नज़र आएँगे जिसके लिए फैन्स बेहद उत्सुक भी हैं. देखिये विडियो -



सुनने में आ रहा है की इस फिल्म के लिए एटली को 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम मिलेगी और शाहरुख़ इस फिल्म का ऐलान अपने जन्मदिन पर यानी 2 नवम्बर पर कर सकते हैं. शाहरुख की आखिरी फिल्म आनंद राय की जीरो थी जिसमे वे कैटरिना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम रही थी.

End of content

No more pages to load