'बाला' के गाने 'ना गोरिये' में सोनम बजवा - हार्डी संधू संग झूमे आयुष्मान

'बाला' के गाने 'ना गोरिये' में सोनम बजवा - हार्डी संधू संग झूमे आयुष्मान
By Vikas Tiwari

ड्रीम गर्ल जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म देने के बाद आयुष्मान खुर्राना फिर से तैयार हैं एक और ज़बरदस्त फॅमिली एंटरटेनर लेकर हाज़िर होने के लिए जिसका नाम है 'बाला' और दर्शक इसे देखने के लिए उत्सुक हैं. फिल्म का अगला गाना 'ना गोरिये' जारी कर दिया गया है जो आपकी उत्सुकता और बढ़ाते हुए आपको झुमने पर मजबूर कर देगा.

जी, बाला का अगला गाना 'ना गोरिये' जारी कर दिया गया है और गाने में आयुष्मान खुर्राना हमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स सोनम बजवा और हार्डी संधू के साथ झूमते हुए नज़र आ रहे हैं. यह गान हार्डी संधू के ही पंजाबी गाने का रीमेक है और इक रीक्रिएटेड वर्ज़न को गाया है हार्डी संधू और स्वाति मेहुल ने, लिखा है जानी और म्यूजिक दिया है बी प्राक ने.

गाना ओरिजिनल वर्ज़न की तरह ही बढ़िया है और विडियो में आयुष्मान खुर्राना और सोनम बजवा की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री भी दिलचस्प लग रही है और यह आपको थिरकने पे मजबूर कर देगा. देखिये विडियो -



फिल्म का निर्देशन किया है अमर कौशिक ने और निर्माता हैं दिनेश विजन. बाला में आयुष्मान खुर्राना के साथ ही यामी गौतम और भूमि पेड्नेकर भी मुख्य भूमिका दिखेंगे. साथ ही जावेद जाफ़री, सौरभ शुक्ला, सीमा पाहवा और अभिषेक बैनर्जी भी अहम् किरदारों में नजर आएँगे. वाला 7 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load