'गंगूबाई कठियावाड़ी' के बाद यह फिल्म बनाएँगे भंसाली, किया ऐलान

'गंगूबाई कठियावाड़ी' के बाद यह फिल्म बनाएँगे भंसाली, किया ऐलान
By Vikas Tiwari

संजय लीला भंसाली की पिछली दोनों फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और उनके चाहने वाले उनकी आगामी फिल्मों को लेकर काफी उत्सुक हैं. भंसाली की अगली फिल्म का नाम है 'गंगुबाई कठियावाड़ी' जीमे हमें अलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी और यह फिल्म रिलीज़ होगी अगले साल.

यह पहला मौका है जब आलिया भट्ट भंसाली की किसी फिल्म में नज़र आएंगी और दर्शक इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं. अपनी फिल्मों को ग्रैंड स्केल पर बनाने वाले संजय लीला भंसाली ने अभी गंगुबाई कठियावाड़ी की घोषणा की ही थी की उन्होंने दिवाली पर अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है.

संजय लीला भंसाली, गंगुबाई कठियावाड़ी के बाद अपनी सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म बनाने की तयारी में हैं जिसका नाम है 'बैजू बावरा'. यह फिल्म शहंशाह अकबर के दरबार के रत्न के तौर पर मशहूर गायक 'तानसेन' और बैजू बावरा, एक आम व्यक्ति और गायक जिसने तानसेन को गायकी में हारने की ठानी थी उसकी कहानी होगी. भंसाली प्रोडक्शन ने दिवाली पर इस फिल्म की घोषणा की -



फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा अब तक नहीं की गयी है मगर कहा जा रहा है की यह फिल्म 1952 में आई मीना कुमारी और भारत भूषण की फिल्म 'बैजू बावरा' का रीमेक होगी जो की बैजू और तानसेन के सुरों के मुकाबले पर ही आधारित थी. यह फिल्म दिवाली 2021 पर रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load