अजय देवगन करेंगे 20 साल बाद संजय लीला भंसाली संग काम?

अजय देवगन करेंगे 20 साल बाद संजय लीला भंसाली संग काम?
By Vikas Tiwari

अजय देवगन जो, की संजय लीला भंसाली के साथ 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नज़र आ चुके हैं, फिर से उनके साथ 20 साल बाद एक फिल्म में काम कर सकते हैं. हाल ही में बॉलीवुड में इस खबर ने जोर पकड़ा है और अजय के फैन्स इस खबर को लेकर काफी उत्सुक हो गए हैं.

अजय देवगन जल्द ही हमें ओम राउत को ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'तानाजी' में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं और जिसमे उनके साथ सैफ अली खान, काजोल और अजिंक्य राव भी अहम् किरदारों में दिखेंगे जो की अगले साल 10 जनवरी को रिलीज़ होगी और सुनने में आ रहा है की इस फिल्म के बाद अजय, भंसाली की फिल्म पर काम शुरु कर सकते हैं.

हाल ही में भंसाली ने दिवाली के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'बैजू बावरा' की घोषणा की है और ऐसे में अजय के साथ उनके काम करने की ख़बरें आना उनके इस फिल्म में काम करने की तरफ भी इशारा करता है. अगर ऐसा होता है तो अजय हमें फिल्म में 'बैजू बावरा' के अवतार में सूरों के तार छेड़ते नज़र आ सकते हैं हालांकि अब तक भंसाली ने फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा नहीं की है.

अजय हमें 'तानाजी' के साथ ही अमित शर्मा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' में भी नज़र आएँगे जिसमे वे 1952-1962 तक भारत के फुटबॉल कोच रह चुके सय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते दिखेंगे.

End of content

No more pages to load