आयुष्मान खुर्राना की फिल्म 'बाला' और सनी सिंह की 'उजड़ा चमन' के निर्माताओं के बीच काफी समय के तनातनी चल रही है दोनों फिल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर. बाला, जो की पहले 15 नवम्बर को रिलीज़ होनी थी उसके निर्माताओं ने इसे उजड़ा चमन के कारण 1 हफ्ता पहले यानी 7 नवम्बर को रिलीज़ करने का फैसला किया था ताकि उनकी फिल्म को नुक्सान न हो.
इसके जवाब में उजड़ा चमन के निर्माता अदलात गए थे और बाद में उन्होंने भी अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट बदल कर 1 नवम्बर कर दी थी और अब इस रिलीज़ डेट की लड़ाई पर रोक लगाते हुए 'बाला' के निर्माताओं ने यह साफ़ कर दिया है की उनकी फिल्म अब 8 नवम्बर को रिलीज़ होगी.
आयुषमान ने दिवाली के मौके पर इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की 'बाला' के 7 नवम्बर को प्रोड्यूसर्स और दर्शकों के लिए कुछ चुने हुए सिनेमाघरों में प्रीव्यू शोज़ रखे जाएँगे और 8 नवम्बर को फिल्म पूरे देश में रिलीज़ होगी. देखिये -
बाला का निर्देशन किया है अमर कौशिक ने और निर्माता हैं दिनेश विजन. फिल्म में आयुष्मान के साथ यमी गौतम, भूमि पेड्नेकर, जावेद जाफरी, सौरभ शुक्ला, सीमा पाहवा और अभिषेक बैनर्जी भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. फिल्म 8 नवम्बर को रिलीज़ होगी.


