तिलक लगाने को लेकर निशाने पे आये शाहरुख़, शबाना ने किया बचाव!

तिलक लगाने को लेकर निशाने पे आये शाहरुख़, शबाना ने किया बचाव!
By Vikas Tiwari

दिवाली के दिन फैन्स और देशवाशियों को सब की तरह शाहरुख़ खान ने भी विश किया और दिवाली की बधाई दी जिसके जवाब में फैन्स ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करके उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी मगर कुछ ऐसे कट्टरपंथी लोग भी हैं जिन्हें शाहरुख़ की यह दिवाली विश बिलकुल भी नहीं भाई.

शाहरुख़ खान ने दिवाली की रात अपनी, अब्राम और पत्नी गौरी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमे तीनो ने दिवाली की पूजा के बाद तिलक लगाया हुआ था. यह तस्वीर को कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों के गले नहीं उतरी और उन्होंने शाहरुख़ को नकली मुस्लमान कहना शुरु कर दिया दिया, एक भाईसाहब ने तो ये भी लिखा की 'अल्लाह के बंदे कुछ तो शर्म कर मरना भी है तुझे'.



हालांकि ज़्यादातर फैन्स ने से शाहरुख़ के पक्ष में बात रखी जिनमे अभिनेत्री शबाना आज़मी भी शामिल हैं. शबाना ने ट्वीट करते हुए इस बात का ज़िक्र किया और शाहरुख़ की धर्म को लेकर निंदा करने वाले कट्टरपंथियों की निंदा की, उन्होंने लिखा 'मैं ये पढ़कर हैरान हूं कि शाहरुख खान की दिवाली की बधाई पर कट्टरपंथी इस्लामिक उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं. तिलक लगाने पर उन्हें 'नकली मुसलमान' कहा जा रहा है!...इस्लाम इतना कमजोर नहीं है कि उसे इस खूबसूरत भारतीय परंपरा से खतरा पैदा हो जाए. भारत की खूबसूरती इसकी गंगा जमुनी तहजीब में है'. देखिये -



शबाना के इस ट्वीट पर ख़ूब रीट्वीट आ रहे हैं और यह वायरल हो रहा है. हालांकि उनके ट्वीट पर भी जहाँ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कट्टरपंथी ऐसे भी हैं जो इस ट्वीट पर भी धर्म का रंग बिखेरने की कोशिश में लगे हैं.

End of content

No more pages to load