ऐ दिल है मश्किल के 3 साल: करण जोहर ने साझा किया इमोशनल मेसेज

ऐ दिल है मश्किल के 3 साल: करण जोहर ने साझा किया इमोशनल मेसेज
By Vikas Tiwari

करण जौहर की म्यूजिकल रोमांटिक-ड्रामा 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज़ हुए हाल ही में 3 साल हो चुके हैं जिसे रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के बेहतरीन लव ट्रायंगल और खूबसूरत केमिस्ट्री के लिए दुनिया भर के दर्शकों ने पसंद किया था.

फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने इसकी रिलीज के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इन्स्टाग्राम पर एक इमोशनल मेसेज साझा किया और फिल्म की पूरी टीम औरे कास्ट ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को धन्यवाद दिया. करण ने मेसेज में ऐ दिल है मुश्किल को अपने दिल के बेहद करीब बताया, देखिये -



ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान के कलाकारों की टुकड़ी थी, फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता को कास्ट करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ था क्योंकि 'उरी हमले' के कारण भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ रहे थे.

करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और करण जोहर के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो में नज़र आये थे, 14 साल के लंबे अंतराल के बाद ऐश्वर्या और शाहरुख़ की जोड़ी इस फिल्म में हमें देखने को मिली थी.

End of content

No more pages to load