पोस्टर बौय्ज़ के बाद श्रेयस तलपडे डायरेक्ट करेंगे 'सर कार की सेवा में', पोस्टर जारी

पोस्टर बौय्ज़ के बाद श्रेयस तलपडे डायरेक्ट करेंगे 'सर कार की सेवा में', पोस्टर जारी
By Vikas Tiwari

श्रेयस तलपडे एक कमाल के अभिनेता होने के साथ ही एक कमाल के निर्देशक भी हैं और यह बात श्रेयस अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'पोस्टर बौय्ज़' से साबित भी कर चुके हैं जिसके बाद अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है.

फिल्म का टाइटल है 'सर कार कि सेवा में' और ये भी श्रेयस की पहली फिल्म की ही तरह एक कॉमेडी फिल्म होगी जो की उत्तर प्रदेश में हुई एक सत्य घटना से प्रेरित है. फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है जिसमे श्रेयस एक टैक्सी ड्राईवर के रूप में अपनी कार के आगे मजेदार एक्सप्रेशंस लिए बैठे हुए नज़र आ रहे हैं. तरन आदर्श ने पोस्टर ट्विटर पर साझा किया, देखिये -



फिल्म का निर्देशन करेंगे श्रेयस तलपडे जिनकी बतौर निर्देशक ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी और फिल्म में मुख्य भूमिका में भी वही नज़र आएँगे. इसके निर्माता हैं राज भट्टाचार्य और हरिहरन अय्यर, हालांकि फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक जारी नहीं हुई है मगर हमें यह अगले साल तक देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load