विशाल डडलानी की चेतावनी, मेरे गाने रीमिक्स किये तो!

विशाल डडलानी की चेतावनी, मेरे गाने रीमिक्स किये तो!
By Vikas Tiwari

बॉलीवुड में पिछले कई सालों से पुराने हिट गानों को रीमिक्स या रेक्रिएट करके नयी फिल्मों में इस्तेमाल करने का फार्मूला लगाया जा रहा है और यह फार्मूला हिट भी है. कुछ का मानना है की ये सही है तो कुछ का कहना है की कंटेंट में इससे नयापन नहीं आ रहा है और अब इसी बात को लेकर सिंगर और म्यूजिक कम्पोज़र विशाल डडलानी ने ट्विटर पर कलाकारों को चेतावनी दे दी है.

विशाल ने ट्विटर पर हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा है की कोई भी व्यक्ति जो बिना उनकी इजाज़त के 'विशाल-शेखर' के किसी भी गाने को रीमिक्स या रेक्रिएट करेगा वे उस संगीतकार या फिल्मकार के खिलाफ कोर्ट जाएँगे. उन्होंने कहा की उन्होंने सुना है की 'बाटला हाउस' में उनके गाने साकी - साकी के बाद और भी कई गानों को रीक्रिएट किया जा रहा है जो की वे ठीक नहीं है और लोगों को ओरिजिनल म्यूजिक बनाने की सलाह दे डाली. देखिये ट्वीट -



विशाल डडलानी के इस ट्वीट पर काफी लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं जिसमे बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर - रैपर बादशाह भी शामिल हैं, हालांकि बादशाह खुद भी कई रीक्रिएटेड गानों का हिस्सा रह चुके हैं. देखिये -



गौर करने लायक और मजेदार बात ये है की दूसरों को नसीहत देने वाले विशाल डडलानी खुद भी कई मशहूर बॉलीवुड गानों को रीक्रिएट कर चुके हैं जिसमे किशोर कुमार साहब का 'बचना ऐ हसीनों' भी शामिल है जिसे उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के लिए रीमिक्स किया था.

End of content

No more pages to load