अक्षय की 'लक्ष्मी बम' और सलमान की 'राधे' का क्लैश होने तय!

अक्षय की 'लक्ष्मी बम' और सलमान की 'राधे' का क्लैश होने तय!
By Vikas Tiwari

अक्षय कुमार और सलमान खान देश के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में से एक हैं और इन ओदनो की कोई भी फिल्म जब रिलीज़ होती है तो फैन्स के लिए यह एक त्यौहार की तरह होता है. अगले साल की ईद पर सलमान अपनी एक्शन फिल्म 'राधे' लेकर आ रहे हैं और अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' भी उसी दिन रिलीज़ हो रही है.

कुछ वक़्त पहले तक कयास लगाए जा रहे थे की दोनों में से कोई एक फिल्म ज़रूर आगे या पीछे की जा सकती है. अक्षय की लक्ष्मी बम के चांस ज्यादा थे क्यूंकि सलमान का तो ईद पर आना तय है और अक्षय की फिल्म यहाँ सेंधमारी कर रही है लेकिन अब खबर है की दोनों ही फ़िल्मों का अगले साल क्लैश होना तय है.

जहाँ राधे एक एक्शन फिल्म है जिसमे सलमान एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे वहीँ अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम तमिल सुपरहिट फिल्म 'कंचना 2' का हिंदी रीमेक है और दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

अब ऐसे में यह देखना काफी रोमांचक होगा की आखिर बॉक्स ऑफिस पर इस मेगा क्लैश में आखिर जीत किसकी होती है, अक्षय की या सलमान की. बता दें की सलमान और अक्षय दोनों की ही आखिरी फिल्मों 'भारत' और 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अक्षय की हालिया रिलीज़ हाउसफुल 4 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. राधे और लक्ष्मी बम अगले साल 22 मई को ईद पर रिलीज़ होंगी.

End of content

No more pages to load