ऋतिक रौशन की बहन पश्मीना रौशन रखेंगी बॉलीवुड में कदम!

ऋतिक रौशन की बहन पश्मीना रौशन रखेंगी बॉलीवुड में कदम!
By Vikas Tiwari

साल 2000 में ऋतिक रौशन ने पिता राकेश रौशन की फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म सुपरहिट रही थी. ऋतिक आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी हालिया रिलीज़ 'वॉर' ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

अब इतने साल बाद जल्द ही बॉलीवुड में एक और प्रतिभाशाली रौशन कदम रखने की तयारी में है. हम बात कर रहे हैं ऋतिक रौशन की बहन पश्मीना रौशन की जो की अगले साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. जी हाँ, पश्मीना जो की अगले हफ्ते 24 साल की होने जा रही हैं उन्होंने बैरी जॉन एक्टिंग स्क्टिंग स्कूल से एक्टिंग कोर्स भी किया है.

ऋतिक का मानना है पश्मीना खानदान की सबसे सुन्दर रौशन है और जल्द ही यह सुंदरी हमें बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आएंगी. राकेश रौशन ने पश्मीना के बॉलीवुड डेब्यू की बात को कन्फर्म किया और ये भी कहा की जैसे ही उनकी तबियत ठीक हो जाएगी वो भी पश्मीना को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे. देखिये पश्मीना की तस्वीरें -





भाई बॉलीवुड में पिछले 19 सालों से एक रौशन ही लोगों के दिलों पे राज कर रहा है और अब जल्द ही हमें दूसरा रौशन भी फिल्मों में नज़र आने वाला है ये सुनकर ऋतिक के फैन्स सबसे ज्यादा उत्सुक हैं. हम पश्मीना को उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

End of content

No more pages to load