एक वक़्त था जब बॉलीवुड में अमरीश पूरी जैसा कोई विलन नहीं था और न ही किसी के पास उनके जैसी आवाज़ थी आज अमिढ़स पूरी साहब तो हमारे बीच नहीं रहे मगर जल्द ही उनके पोते वर्धन पूरी बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं और उनकी फिल्म 'ये साली आशिकी' का पहला पोस्टर भी जारी हो गया है.
कुछ दिन पहले ही ये साली आशिकी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया था और अब फिल्म के मुख्य कलाकारों वर्धन पूरी और शिवालिका ओबेरॉय का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म से वर्धन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने फिल्म का पोस्टर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया, देखिये -
बता दें की ये साली आशिकी एक रोमांटिक - थ्रिलर फिल्म है जो की अपने पोस्टर से उत्सुकता पैदा करती नज़र भी आ रही है. इसका निर्देशन किया है चिराग रुपारेल ने और निर्माता हैं पेन इंडिया लिमिटेड और अमरीश पूरी फिल्म्स. यह फिल्म 22 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


