आमिर - सलमान की अंदाज़ अपना - अपना को 25 साल पूरे!

आमिर - सलमान की अंदाज़ अपना - अपना को 25 साल पूरे!
By Vikas Tiwari

आमिर और सलमान की कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज़ अपना - अपना' शायद ही कोई बॉलीवुड का ऐसा फैन होगा जिसने नहीं देखी होगी. 1994 में जब यह फिल्म रिलीज़ हुई थी तो कुछ ख़ास नहीं चली थी मगर धीरे - धीरे इसकी फैन फौलिंग बढती गयी और यह बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार हो हो गयी और अब इस फिल्म को रिलीज़ हुए 25 साल हो गए हैं.

जी हाँ, अंदाज़ अपना - अपना को आज रिलीज़ हुए 25 साल हो गए हैं और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी सिल्वर जुबिली मना रही है. फिल्म के डायलॉग्स, किरदार, म्यूजिक और कहानी सब कुछ एवरग्रीन है और यह सब मिल कर इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और फेवरेट कॉमेडी फिल्मों में से एक बनता है.

इस फिल्म में कई ख़ास बातें हैं. जैसे की आमिर - सलमान की मजेदार ऑन -स्क्रीन जोड़ी जो की इसके बाद किसी फिल्म में देखने को नहीं मिली और आज दर्शकों के लिए दोनों को स्क्रीन पर साथ देखना एक सपना बनकर रह गया है. मज़े की बात तो ये है की फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर और सलमान में बिलकुल नहीं बनती थी और दोनों एक दुसरे से ठीक से बात तक करके राज़ी नही थे, बड़ी मुश्किल से इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गयी थी.

फिल्म में 'तेजा मैं हूँ, मार्क इधर है', 'रॉबार्ट, स्मार्ट बॉय', 'आप पुरुष ही नहीं, महापुरुष हैं महापुरुष' और भी कई मजेदार डायलॉग्स थे जो उस समय लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे और क्राइम मास्टर गोगो का किरदार भी बच्चों को बहुत पसंद आया था.

सलमान खान और आमिर खान के साथ ही इस फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, शक्ति कपूर, विजू खोटे और शेहजाद खान भी अहम् किरदारों में नज़र आये थे. अब जल्द ही आमिर और सलमान हमें इस फिल्म के सीक्वल में भी नज़र आएँगे जिस पर फिलहाल काम चल्र रहा है. अंदाज़ अपना - अपना 2, हमें 2021 तक देखने को मिल सकती है.

End of content

No more pages to load