मोतीचूर - चकनाचूर का मज़ेदार गाना 'कैसे बनेगी सरकार' हुआ रिलीज़!

मोतीचूर - चकनाचूर का मज़ेदार गाना 'कैसे बनेगी सरकार' हुआ रिलीज़!
By Vikas Tiwari

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की बेहद हटके जोड़ी हमें जल्द ही उनकी आगामी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'मोतीचूर - चकनाचूर' में नज़र आने वाली है और फिल्म का नया गाना 'कैसे बनेगी सरकार' आपको फिल्म देखने के लिए उत्सुक कर ही देगा.

गाने के विडियो में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री देख कर आपका दिन बन जाएगा. विडियो में दोनों साथ में बेहद इंटरेस्टिंग और मजेदार लग रहे हैं जिसे देख कर आपके चेहरे पर मुस्कान आना तय है. गाने को गाया है विद्या गोपाल, डॉक्टर पल्लवी श्याम सुन्दर और दीपा शिरोडकर ने, लिखा है भारत मेनारिया ने और कंपोज़ किया है भारत - हितार्थ ने. देखिये विडियो -



बता दें की मोतीचूर चकनाचूर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसके ज़रिये निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं देबमित्रा बिस्वाल. यह पहली बार होगा जब नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी हमें किसी फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं.

मोतीचूर चकनाचूर के निर्माता हैं वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, राजेश भाटिया और किरण भाटिया और यह सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 15 नवम्बर को.

End of content

No more pages to load