By Vikas Tiwari
आयुष्मान खुर्राना के साथ सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नज़र आने वाली अभिनेत्री नुश्रत भरुचा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की 'मरजावां' के लिए एक आइटम नंबर शूट किया था जिसका टाइटल है 'पीयू डटके' जो की फिल्म में शामिल था मगर हाल की ख़बरों के मुताबिक यह गाना अब फिल्म में नहीं दिखेगा.
जी, खबर आ रही है की नुश्रत और सिद्धार्थ का ये आइटम नंबर फिल्म की रफ़्तार के साथ जम नहीं रहा था और साथ ही फिल्म की अवधि भी बढ़ा रहा था जिसके बाद डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने मरजावां के निर्माता भूषण कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और नुश्रत भरुचा के साथ बैठ कर इस पर चर्चा की और अंत में सब ने मिलकर फिल्म में गाने को न शामिल करने का फैसला किया.
बता दें की फिल्म का एक और आइटम नंबर 'एक तो कम जिंदगानी' जिसमे नोरा फतेही नज़र आएँगी वो फिल्म में अब भी शामिल रहेगा और नोरा इसमें हॉटनेस का तड़का लगाती दिखेंगी. नुश्रत के आइटम नंबर 'पियु डटके' को कुछ समय बाद बतौर सिंगल ट्रैक रिलीज़ किया जाएगा.
मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के साथ तारा सुतारिया और राकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे. यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसका निर्देशन किया है मिलाप जावेरी ने और निर्माता हैं टी सीरीज व एमे एंटरटेनमेंट. मरजावां अगले शुक्रवार 15 नवम्बर को रिलीज़ होगी.
मरजावां के फाइनल कट से गायब हुआ नुश्रत का आइटम नंबर!
-
Saturday, November 09, 2019


