रोमांचक है अमिताभ बच्चन - इमरान हाश्मी की चेहरे का फर्स्ट लुक!

रोमांचक है अमिताभ बच्चन - इमरान हाश्मी की चेहरे का फर्स्ट लुक!
By Vikas Tiwari

अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी हमें पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे रूमी जाफ़री के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चेहरे' में और दोनों के फैन्स की उत्सुकता बढाने के लिए आखिरकार फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमे अमिताभ और इमरान साथ में ज़बरदस्त लग रहे हैं.

रूमी जाफ़री के निर्देशन में बनी चेहरे एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और फिल्म के पोस्टर में अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी के चेहरों के हाव - भाव ही आपकी उत्सुकता को चरम पर ले जाने के लिए काफी हैं. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने पोस्टर ट्विटर पर साझा किया. देखिये -



रूमी जाफ़री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ ही कृति खरबंदा, अन्नु कापूर, रघुवीर यादव, धृतिमान चैटर्जी, सिद्धान्थ कपूर और रिया चक्रबोर्ती भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील और इमरान हाशमी एक बिज़नस टाइकून के किरदार में नज़र आएँगे. चेहरे के निर्माता हैं आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड. यह फिल्म हमें 24 अप्रैल, 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load