शाहरुख़ खान की अजय देवगन को 100वीं फिल्म 'तानाजी’ के लिए बधाई!

शाहरुख़ खान की अजय देवगन को 100वीं फिल्म 'तानाजी’ के लिए बधाई!
By Vikas Tiwari

शाहरुख खान और अजय देवगन की दोस्ती 'जय - वीरू' की तरह तो नहीं है मगर दोनों अभिनेता प्रोफेशनल तौर पर एक अच्छा रिश्ता रखते हैं और इसीलिए शाहरुख खान ने थोड़ी देर पहले ट्विटर पर अजय देवगन को बॉलीवुड में उनकी 100 फिल्म 'तानाजी' के लिए ट्वीट करके बधाई भी दी है.

बॉलीवुड के बादशाह ने ट्विटर पर अजय देवगन को 'तनजी' के रूप में उनकी 100वीं फिल्म का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा "मेरे दोस्त की 100 और अधिक फिल्मों और उसके बाद की भी प्रतीक्षा रहेगी .. एक ही समय में दो मोटरसाइकिलों की सवारी करते - करते ... आनेप एक लंबा रास्ता तय किया हैक.... इसी तरह आगे बढ़ते रहो ... और तन्हाजी के लिए शुभकामनाएँ". देखिये ट्वीट -



एक समय था जब दोनों कलाकार के बीच शाहरुख की 'जब तक है जान' और अजय की 'सन ऑफ सरदार' की रिलीज को लेकर 'कोल्ड वॉर' छिड़ गेई थी क्योंकि शाहरुख और यशराज की पहुँच के कारण अजय की फिल्म को पर्याप्त संख्या में स्क्रीन्स नहीं मिल रही थी और अजय इस मामले को अदालत में ले गए थे.

लेकिन ऐसा लगता है कि काले बादल अब अब छंट चुके हैं और 'काजोल' के कारण आपसी संबंध साझा करने वाले अभिनेता अब नए सिरे से शुरूआत कर रहे हैं और एसआरके ने पहला कदम भी बढ़ा दिया है. अब देखते हैं कि अजय शाहरुख़ खान के ट्वीट का क्या जवाब देते हैं. अजय जल्द ही ओम राउत की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान और काजोल के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी.

End of content

No more pages to load