फैन्स ने लीक किया 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर का नया लुक!

फैन्स ने लीक किया 'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर का नया लुक!
By Vikas Tiwari

आमिर खान को उनकी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखने के लिए उनके चाहनेवाले काफी उत्सुक हैं और हर कोई यह चाहता है की फिल्म से आमिर की किसी तरह एक झलक देखने को मिल जाए और आपकी ये चाह अब पूरी भी हो गयी है, जी हाँ फिल्म से सेट से आमिर का नाया लुक लीक हो गया है.

एक फैन्क्लुब ने लाल सिंह चड्ढा से आमिर की एक तस्वीर लीक की जिसमे वे अपने किरदार में पगड़ी पहने दाढ़ी के साथ लाल सिंह चड्ढा के रूप में नज़र आ रहे हैं और आमिर का ये लुक देख कर फैन्स और उत्सुक हुए जा रहे हैं और उनसे फिल्म देखने के लिए और इंतज़ार नहीं हो रहा. देखिये -



बता दें आमिर की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' का रीमेक होगी जिसमे आमिर खान पहली बार स्क्रीन पर एक सरदार का किरदार निभाते नज़र आएँगे. फिल्म में आमिर के साथ मुह्क्य भूमिका में नज़र आएँगी करीना कपूर और साउथ के सुपरस्टार विजय स्तुपति भी अहम् भूमिका में दिखेंगे.

लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन कर रहे हैं 'सीक्रेट सुपरस्टार' डायरेक्ट करने वाले अद्वैत चन्दन और निर्माता हैं आमिर खान, किरण राव और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स. यह फिल्म हमें अगले साल 25 दिसम्बर को देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load